फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निंदाना में दो बाइक सवार टकराई, एक युवक की मौत

Tue, 26 Mar 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। फाग के दिन निंदाना में दो बाइक सवार आपस में टकरा गए, जिससे एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप 25 निवासी बडेसरा जिला भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर दूसरे बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में धर्मेन्द्र ने बताया कि 25 मार्च को रात साढ़े आठ बजे उसे सूचना मिली कि उसका भतीजा संदीप अपनी बुआ के घर लाखनमाजरा जा रहा था। शाम साढ़े सात बजे वह ज्यों ही निंदाना गांव के पास पहुंचा सामने से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में संदीप को गंभीर चोट लगी। उसे महम के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें