फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर लाई गई 912 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। सीआईए की टीम ने दो युवकों को 912 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सीआईए-एक स्टाफ के सब इंस्पेक्टर अनेश कुमार ने बताया कि सहायक सब इंस्पेक्टर विनोद के नेतृत्व में सीआईए-एक स्टाफ की टीम गश्त पर थी। इसी बीच सूचना मिली की कार सवार युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर भिवानी मार्ग स्थित गांव सीसर खास में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। तभी भिवानी की ओर से आ रहे कार सवार युवकों को शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। युवकों की पहचान गाड़ी चालक महक व रविंद्र निवासीगण गांव मिताथल जिला भिवानी के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर महक उर्फ मिन्नी से 452 ग्राम व रविंद्र की जेब से 460 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना महम में एनडीपीएक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी राजस्थान से अफीम खरीद कर लाए थे, जिसे बेचने की फिराक में वह घूम रहे थे।
महम फोटो 2
पुलिस गिरफ्त में नशीला पदार्थ बेचने के आरोपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें