मंडी अटेली। पुलिस का होटल और ढाबों पर नशीले पदार्थों का सेवन कराने वाले संचालकों पर छापामारी कर पूर्ण रूप से शिकंजा कसने का अभियान लगातार जारी है। पिछले चार दिनों में आधा दर्जन होटलों पर छापामारी कर लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है। पुलिस के इस अभियान के चलते होटल व ढाबों संचालकों में पुलिस प्रशासन के प्रति भय दिखाईं देने लगा है। बुधवार को खोड़ मोड़ पर स्थित आरबी होटल पर पुलिस टीम ने छापामारी कर होटल मालिक सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि उक्त होटल पर नशीले पदार्थों का सेवन किया जा रहा है। पुलिस ने जब छापामारी की तो गांव धनौंदा निवासी संदीप होटल संचालक अपने होटल पर गांव सलीमपुर निवासी आनंद को शराब पिला रहा था। पुलिस ने छापामारी कर उक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।