फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईपीएल पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार, केस दर्ज

Wed, 17 Apr 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। बिरधाना रेलवे फाटक के पास बंद पड़े ईंट-भट्ठे पर क्रिकेट मैच का सट्टा लगाते हुए पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल, एक लेपटॉप और 700 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बिरधाना में रेलवे फाटक के पास बंद ईंट-भट्ठा पर क्रिकेट मैच पर सट्टा चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने जांच की। यहां दो लड़के लैपटाॅप पर मैच पर दांव लगा रहे थे। जांच में एसआरएच और आरसीबी का क्रिकेट मैच चल रहा था। दोनों लड़के फोन पर बात कर रहे थे तथा क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने उनको काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम व पता साहिल व संदीप निवासी बिरधाना बताया। उनके पास से एक लेपटॉप, तीन मोबाइल व 700 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें