फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीसीटीवी की मदद से पकड़े गए चोरी के दो आरोपी

Tue, 30 Apr 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सदानंद ने बताया कि मान सिंह निवासी दिल्ली गेट झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि 28 अप्रैल को सुबह उसकी दुकान के आगे नाली के ऊपर रखे लोहे के जाल को दो व्यक्ति चोरी करके ले गए। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गहनता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले में दो आरोपियों को काबू किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान रोहित निवासी रामपुरा जिला झज्जर व विशाल निवासी भदाना जिला सोनीपत के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों से चोरी किया गया लोहे का जाल व वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए दोनों आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें