रोहतक। पुलिस ने हुड्डा कॉम्पलेक्स के पास युवक के साथ हुई स्नैचिंग की वारदात में शामिल रहा मोनू व प्रमोद उर्फ पौदा निवासी फेतहपुरी कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी आर्य नगर निरीक्षक रविंद्र ने बताया कि गोहाना निवासी महेश ने 23 दिसंबर को शिकायत दी थी कि ऑटो चालक व उसके साथी ने उनसे 10 हजार रुपये व मोबाइल फोन, जूते छीन लिए थे। संवाद