फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाइक चोरी के दोआरोपी गिरफ्तार, चोरी की छह बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने बाइक चोरी की वारदात हल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी की छह बाइक बरामद हुई है। इन्हें अदालत में पेश किया गया। यहां से अदालत के आदेश पर इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ प्रभारी एसआई गोर्धन सिंह ने बताया कि गांव भाटला जिला हिसार हाल आजादगढ़ रोहतक निवासी गुरदीप ने शिकायत दी है। इसमें सात मई को बाइक चोरी होने की बात कही गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसने अपनी बाइक रात करीब 11 बजे मकान के बाहर गली में खड़ी की थी। अज्ञात युवक इसे चुरा ले गए। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए गांधी कैंप वाल्मीकि बस्ती निवासी मिलन व बहुअकबरपुर निवासी सुनील को गिरफ्तार किया। इनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपियों से जिले में एक अन्य बाइक चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। आरोपियों ने दो नवंबर को औद्योगिक क्षेत्र से बाइक चोरी की। इसके अलावा गोहाना व जुलाना में दो-दो बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें