फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कोर्ट परिसर से बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Dec 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आर्य नगर पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों दीपक उर्फ कृष्ण निवासी विजय नगर और कृष्ण उर्फ काला निवासी जनता कॉलोनी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आर्य नगर थाना प्रभारी एसआई बिजेंद्र कुमार ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी निवासी अंकित ने शिकायत दी थी कि 6 नवंबर को अपने दोस्त के साथ कोर्ट आया था। बाइक को कोर्ट के बाहर खड़ी कर दिया था। वापस आया तो बाइक नहीं मिली। इसी बीच आरोपी दूसरे केस में गिरफ्तार हो गए। पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने कोर्ट के सामने से बाइक चुराई थी। पुलिस ने अदालत की अनुमति से आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें