चरखी दादरी। झोझूकलां निवासी पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला करके गोली चलाने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव झोझूकलां निवासी नवीन ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने भाई और पिता के साथ खेत में जा रहे थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर रंजिशन लाठी, डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उन पर गोली भी चलाई गई। पुलिस ने इसी मामले में कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान जिला झज्जर निवासी अजय और संदीप के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त अवैध देसी पिस्तौल और एक गाड़ी भी बरामद की है।