महम। व्यापारी को चाकू मारकर घायल करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। प्रभारी थाना सुभाष ने बताया कि 18 जून 2025 को फरमाणा विशाल और अंकुश ने हार्डवेयर व्यापारी हरिओम तायल को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इसकी शिकायत उनके बेटे अमित ने दर्ज कराते हुए फरमाणा निवासी दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोपियों से अभी हमले में प्रयोग किया गया चाकू बरामद करना है। साथ, ही व्यापारी पर जानलेवा हमला क्यों किया, इसका कारण भी जानना है। पुलिस ने बताया कि व्यापारी की तबीयत में सुधार के बाद शुक्रवार को फिर सेहत बिगड़ी तो उनको आईसीयू में भर्ती कराया गया है और इलाज चल रहा है। संवाद