नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी से पैसे हड़पने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शिवाजी कॉलोनी थाना निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि रणबीर निवासी कबुलपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कपिल, मैनी व नवीन ने रणबीर के बेटे अरुण व अन्य मोहित, नवीन, दीपक निवासी कबुलपुर को सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर रणबीर से 10 अक्तूबर 2018 को 5.10 लाख, मोहित से 4 लाख व एक अन्य से 3.60 लाख रुपये हड़प लिए। कपिल, मैनी व नवीन ने फर्जी तरीके से ज्वाइनिंग लेटर व रोल नंबर तैयार करके रणबीर व अन्य व्यक्तियों को जालसाजी तरीके से नौकरी लगाने का प्रलोभन देकर पैसे हड़प लिए। मामले की जांच एसआई कश्मीर द्वारा अमल में लाई गई। जांच के दौरान 23 मार्च को पुलिस ने आरोपी कपिल निवासी लेघा जिला भिवानी हाल अमृत कॉलोनी व नवीन निवासी लेघा जिला भिवानी को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपी फरार चल रहे है, जिन्हें गिरफ्तार करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे है।