फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जीजा से मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Mar 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गन्नौर। पुलिस ने जीजा के साथ मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला पानीपत के गांव डाडोला निवासी सोमनाथ व ललित है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं पुलिस एक अन्य आरोपी पवन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गढ़ी केसरी निवासी सुनील ने गन्नौर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी शादी पानीपत के गांव डाडौला निवासी अनुराधा से हुई थी। 3 फरवरी को उसका पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद 6 फरवरी को उसकी पत्नी ने अपने भाई पवन, सोमनाथ व ललित को उनके घर बुला लिया। आरोप है कि उसके सालों व पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और गाड़ी में डालकर गांव पट्टीकल्याणा के खेतों में ले गए थे। जहां लोहे की रॉड से पिटाई की। पुलिस ने आराेपी पत्नी सहित उसके तीनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें