फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाइक पर चढ़ा ट्रक, चालक सहित दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। रोहतक रोड पर रजबाहे के पास एक ट्रक बाइक पर चढ़ जाने से बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों की पहचान सचिन पुत्र संजय व सचिन पुत्र राजकुमार निवासी महम के रूप में हुई है। एक युवक वार्ड 10 तथा दूसरा वार्ड तीन का बताया जा रहा है। एक युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एक का उपचार महम अस्पताल में चल रहा है जबकि दूसरे युवक को रोहतक रेफर किया गया है। उसके सिर में चोट लगी है। पुलिस जांच में जुटी है। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी थी। पीसीआर पर तैनात एसआई अशोक कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें