फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 30 किलो 200 ग्राम चूरापोस्त के साथ ट्रक का चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मध्यप्रदेश से चूरापोस्त लाकर हरियाणा में बेचने के मामले का शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने खुलासा किया है। ट्रक चालक आरोपी के पास से 30 किलो 200 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रविवार को टीम रुपया चौक के पास मौजूद थी। यहां सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुप्त सूचना मिली कि हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन गांव घरोंटी निवासी रामदेव नशीला पदार्थ ला रहा है। चालक का काम करने वाला यह आरोपी रोहतक सब्जी मंडी में फल सप्लाई करता है। इसकी आड़ में वह अवैध रूप से नशीला पदार्थ मध्य प्रदेश से लाकर प्रदेश में बेचता है। यह रोहतक की सब्जी मंडी में दुकान नंबर 26 के पास अपने ट्रक से फल उतार रहा है। इसके चलते टीम ने उसे मौके पर पकड़ा और ट्रक की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 30 किलो 200 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। इसके चलते उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें