फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ट्रक ड्राइवर 1.82 लाख रुपये लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
घनीपुरा में ट्रक खड़ा करके चालक मालिक के 1 लाख 82 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। ट्रक मालिक भिवानी निवासी रोहित ने आर्य नगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहित ने बताया कि वह भिवानी में कोंट रोड, नजदीक डीएवी स्कूल का रहने वाला है। उसने ट्रक पर दीपक शर्मा निवासी पिपलिया, जिला आशता, मध्य प्रदेश को ड्राइवर रखा था। 12 अप्रैल को वह भिवानी से अंबाला गाड़ी में लकड़ी लोड करके अंबाला कैंट गया था। उसने 10 हजार रुपये नकदी दिए थे, साथ ही अंबाला कैंट से 1 लाख 62 हजार रुपये माल के लिए। इसके बाद हिमाचल प्रदेश के लिए गाड़ी में माल भर लिया। 18 अप्रैल को काले अम्ब में सरवजीत रोड लाइन ट्रांसपोर्ट से गाड़ी में सीमेंट की टीन भरी और ट्रांसपोर्टर से 10 हजार रुपये नकद लेकर रोहतक के लिए रवाना हुआ। 19 अप्रैल को वह गाड़ी लेकर घनीपुरा रोहतक में पहुंचा और गाड़ी को खाली कराया। उसी दिन शाम को करीब साढ़े 7 बजे दीपक को कॉल की तो उसका नंबर बंद मिला। जीपीएस सिस्टम से गाड़ी का पता किया तो घनीपुरा में खाली खड़ी मिली। इस तरह दीपक उसके एक लाख 82 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें