बेरी।गांव दुबलधन पाना घिक्याण में गलियों में सफाई व्यवस्था व गंदे पानी की निकासी न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से पूरा गांव परेशान है।
ग्रामीण सुंदर,जयपाल, बिजेंद्र ,सोनू, नरेंद्र, राकेश, प्रदीप, सुमन, कांता देवी, भतेरी, रानी,रामरति बाला, गुड़ी, ऊषा बिरमती आदि का कहना है कि गलियों में जगह -जगह पानी रुका हुआ है। कीचड़ और गंदे पानी में मच्छर पनप रहे है। ग्रामीणों का आरोप कि सरपंच को बने हुए करीब 2 साल हो चुके। लेकिन गांव कि अब तक एक गली का भी निर्माण नहीं कराया। गलियों की साफ-सफाई की बात की जाए तो गांव वालों का कहना है कि सरपंच ने गांव में ही अपनी 15-20 भैंस बांध रखी है। गांव की साफ-सफाई करने के लिए लगाए हुए कर्मचारियों को अपनी भैंसों की डेयरी में काम करता है। गांव में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरपंच साहब का गांव के सामूहिक कार्य तथा गांव कि साफ सफाई को लेकर किसी प्रकार की बिल्कुल दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा गलियों की साफ-सफाई व्यवस्था और गली निर्माण कराने के संबंध में हम समस्त ग्रामीण जिला उपायुक्त झज्जर से लेकर जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों से हमने लगातार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
वर्जन
जिस गली में गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही, उस गली का टेंडर लगा था। इस मामले में उच्च अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। सफाई कर्मचारियों को डेयरी में रखने के आरोप में सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि मैंने अपने खर्च पर दो सफाई कर्मचारी डेयरी में रखी हैं। उनका ग्राम पंचायत से कोई लेना नहीं है।
जितेंद्र कुमार, सरपंच प्रतिनिधि, दुबलधन पाना घिक्याण