फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मांदी में ट्राला ने टेंपो को मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नारनौल। मांदी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्राले के दूध के टेंपो में टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों गाड़ी में फंस गईं। आसपास के लोगों ने कटर की सहायता से गाड़ी काटकर उनको बाहर निकाला। दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों कों कब्जे में लेकर शव गृह में भिजवा दिया है। शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव भुंगारका निवासी ब्राह्मदत और बलजीत वीरवार रात लगभग 8 बजे दूध का टेंपो लेकर नारनौल की तरफ आ रहे थे। मांदी गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो ट्राले ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। यही नहीं एक अन्य वाहन को भी टक्कर मारते हुए पंप तक ले गया। हादसे में टेंपो सवार ब्रह्मदत और बलजीत घायल हो गए। उन्हें अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर ट्राला चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें