सांपला। समचाना में रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं शिव ध्वज फहराने के साथ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली। इस मौके पर मुख्य अतिथि रोहिणी दिल्ली से आई राजयोगिनी राधा का शाॅल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि परमात्मा शिव निराकार ज्योति-बिंदु हैं और राजयोग के माध्यम से उनसे जुड़कर आत्मिक शांति प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम का मुख्य विषय परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण तथा दिव्य कर्म रहा। इस दौरान सांपला सेंटर इंचार्ज ललितए अनिल, नरेश कौशिक, अजीत राणा मौजूद रहे। संवाद