रेवाड़ी। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की शिक्षा आज भी हमारे लिए प्रासंगिक है। आजादी के आंदोलन में उनका त्याग और बलिदान हमें प्रेरणा देता है। जिला प्रशासन स्वच्छता, महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने, योजनाओं का लाभ देने और स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए कृत संकल्पित है। संवाद