फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहीदों को किया नमन, रागिनियों से हक के लिए भरी हुंकार

विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर धरना देते लिपिक। ​वि​ज्ञ​प्ति
विज्ञापन
रोहतक। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी संबंधित भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को भी जारी रही। वेतनमान 35400 रुपये की लिपिक वर्ग की मांग को लेकर सभी विभागों के लिपिकीय वर्ग व मिनिस्ट्रयल स्टाॅफ जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर 19वें दिन रविवार को 20 लिपिक भूख हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी बीएडंआर के राज्य प्रधान जगत सिंह ने कहा कि वार्ता के अगले दौर में जाते ही लिपिक वर्ग भारी रोष में है। जब तक सरकार उनका अधिकार 35400 रुपये नहीं देती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सोमवार से हड़ताल में अन्य संगठन भी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का यही रवैया रहा तो सारा लिपिक वर्ग भूख हड़ताल शुरू करेगा। अधिकार नहीं मिलने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
हड़ताल में शहीद चंद्रशेखर आजाद व लोकमान्य तिलक के जन्मोत्सव पर हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित किए व उन्हें नमन किया । राधेश्याम सैनी ने देशभक्ति रागिनियों से लिपिक वर्ग की जायज मांग के बारे में सरकार को चेताया। साथ ही भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस भी मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें