फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पोस्टर व स्लोगन बनाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 24 Mar 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा शहीद दिवस पर पोस्टर व स्लोगन बनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने बताया कि 23 मार्च को हमारे देश के तीन नायकों भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया था। वे भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इतनी कम उम्र में वे आगे आए और आजादी के लिए उन्होंने बहादुरी से लड़ाई लड़ी। इसलिए इन तीनों क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए 23 मार्च को शहीद दिवस भी मनाया जाता है। प्रीति पांडे, दीपा कुमारी, सोनिया, सीमा कुमारी, पूजा झा, श्वेता त्रिपाठी, कविता, शिवानी, मेघना ने पोस्टर व स्लोगन बनाकर जागरूक किया। इसका आयोजन एनएसएस इकाई द्वारा किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें