रोहतक। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. मंगल सैन की पुण्यतिथि 27 अक्तूबर को श्रद्धांजलि के रूप में मनाई जाएगी। डॉ. मंगल सैन विचार मंच के अध्यक्ष मनोहर लाल वधवा ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे पुराने भाजपा कार्यालय पर होगा। डॉ. मंगल सैन रोहतक विधानसभा से सात बार विधायक और हरियाणा सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे थे। संवाद