फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

Mon, 24 Mar 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
23सीटीके05...शहीदी दिवस पर भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते एआईडीएसओ के सदस्या। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) ने रविवार को भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। एआईडीएसओ के प्रदेश सचिव उमेश मौर्य ने बताया कि 23 मार्च को ही गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव शहीद हुए थे। आजादी आंदोलन के क्रांतिकारियों का सपना आज भी अधूरा है। देश में करोड़ों युवा शिक्षा और रोजगार से वंचित हैं। लाखों लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा नहीं है, महिला ओं के साथ आए दिन अत्याचार हो रहा है, किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, मजदूरों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है, चेन सिस्टम लाकर छोटे दुकानदारों का नुकसान किया जा रहा है। हरीश कुमार ने कहा कि क्रांतिकारियों से सीख लेकर उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए और अपने जीवन को समाज सेवा के कार्यों में लगाना चाहिए।इस अवसर पर मनीषा,अमरदीप, ममता, आशु, संगीता आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें