रोहतक। स्वतंत्रता सेनानी सम्मान मंच के संयोजक रणधीर भारद्वाज ने शुक्रवार को कोर्ट के सामने मंगल पांडे चौक पर शहीद मंगल पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मंगल पांडे ने 1857 में ब्रिटिश अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह शुरू किया। इसके बाद देश में विभिन्न स्थानों पर आजादी के लिए आवाजें उठने लगी थी। इस मौके पर नवीन शर्मा, एडवोकेट ललित कौशिक, प्रवीण कौशिक, संतराम शर्मा, विकास मिश्रा, नवीन आजाद व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद