नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शहीद लेफ्टिनेंट कुलदीप सिंह राठी के बलिदान दिवस पर श्रद्धा
रोहतक। पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शहीद लेफ्टिनेंट कुलदीप सिंह राठी के बलिदान दिवस पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित दी गई। प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा ने बताया कि शहीद लेफ्टिनेंट कुलदीप सिंह 1996 से 1999 तक इसी महाविद्यालय के विद्यार्थी रहे। वर्ष 2000 में उन्होंने सेना में कमीशन लिया और चार जुलाई 2001 में जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। उनके साहस, समर्पण, देश प्रेम और बलिदान को महाविद्यालय हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य शमशेर सिंह, डॉ. अनिल खटकड़, डॉ. सुशील दलाल, डॉ. मीनाक्षी सांगवान, डॉ. उर्मिल सभरवाल, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. परवीन गोयल, डॉ. प्रवेश और डॉ. हर्ष नांदल उपस्थित रहे।