फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्कूल में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
37-गोहाना रोड शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्प
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक के गोहाना रोड स्थित शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यार्थियों ने डॉ. कलाम के प्रेरणादायी जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और आदर्शों पर अपने विचार साझा किए। संचालिका गरिमा गोयल ने कहा कि डॉ. कलाम युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका जीवन परिश्रम, निरंतर सीखने तथा देशहित को सर्वोपरि रखने की सीख देता है। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें