06-एमडीयू में शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि देते कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, डॉ. कृष्णकांत व अन्य।
रोहतक। शहीद दिवस पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर में आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने बलिदानियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, प्रो. एससी मलिक और डॉ. कृष्णकांत ने वीरों को पुष्प अर्पित किए। इसके बाद स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। प्रो. एससी मलिक ने कहा कि शहीदी दिवस केवल श्रद्धांजलि देने का दिन नहीं, बल्कि आत्ममंथन का भी अवसर है। समारोह में डॉ. शकुंतला बेनीवाल, प्रो. विमल, प्रो. सुमित गिल, प्रो. सविता राठी, प्रो. सुधीर कुमार व अन्य उपस्थित रहे। संवाद