फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा की चेस व हॉकी टीम के चयन के लिए 25 व 26 को होंगे ट्रायल

Thu, 23 Jan 2025 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा की चेस व हॉकी टीम के चयन के लिए 25 व 26 जनवरी को ट्रायल होंगे। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक व क्रीड़ा बोर्ड की ओर से अखिल भारतीय सिविल सेवा चेस (पुरुष व महिला) खेल प्रतियोगिता और हॉकी (पुरुष व महिला) खेल प्रतियोगिता का आयोजन 5 फरवरी से 13 फरवरी तक गोवा में कराया जाएगा। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि इससे पूर्व उक्त खेलों की हरियाणा राज्य की पुरुष व महिला टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से पंचकूला स्थित सेक्टर-3 में ताऊ देवीलाल खेल परिसर में 25 व 26 जनवरी को होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें