27-रोहतक की राजकीय आईटीआई कंसाला में पौधरोपण करते विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : आईटीआई
रोहतक। राजकीय आईटीआई कंसाला में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता, सुंदरीकरण एवं नवीनीकरण अभियान चलाया गया। प्राचार्य मंजीत दहिया ने कहा कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में संस्थान की जन जागरूकता, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण से जुड़ी गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं। कोऑर्डिनेटर प्रवीण देशवाल व ज्योति दहिया के मार्गदर्शन में स्टाफ सदस्यों और अनेक विद्यार्थियों ने श्रमदान किया। इसके बाद पौधरोपण किया। इस अवसर पर चांद खोखर, करमवीर सिवाच, जगदीश, मनोज सैनी, दीपक, राहुल, दर्शना, सीमा, प्रियंका व दिलबाग सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने सहयोग किया। संवाद