29-कैलाश पार्क सुभाष नगर में पौधरोपण करते स्थानीय निवासी। स्रोत : आरडब्ल्यूए
रोहतक। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन यानी आरडब्ल्यूए सुभाष नगर की ओर से कैलाश पार्क में पौधरोपण कर अभियान को आगे बढ़ाया गया। प्रधान सेवक प्रवीन सहगल ने बताया कि सावन पवित्र माह में पौधरोपण अवश्य करें और सामाजिक कार्यकर्ता जसबीर कुमार ने बताया कि आरडब्ल्यूए उप प्रधान शैलेंद्र शर्मा के जन्मदिन पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर राजेश मलिक, विकास नागर, प्रदीप सहगल, राकेश कक्कड़, हंसराज आनन्द, गुलशन बहल आदि मौजूद रहे। संवाद