फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: झज्जर जेल से PGI आए तीन बंदियों के कारण रुका मरीजों का इलाज, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की चर्चा

Thu, 28 Jul 2022 02:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

नींद नहीं आने से परेशान बंदियों को इलाज के लिए पुलिस पीजीआई लाई थी। डॉक्टर ने दवा दी। इस दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की चर्चा गर्माई रही।
विज्ञापन
झज्जर जेल से पीजीआई लाए गए बंदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र पीजीआईएमएस रोहतक के मनोरोग विभाग में बुधवार को झज्जर जेल से तीन बंदी पहुंचे। पुलिस के कड़े पहरे में आए इन बंदियों के कारण मरीजों का इलाज रुक गया। वहीं इन बंदियों की ओर से पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी किए जाने की चर्चा है। ये तीनों बंदी पीओके इलाके के बताए गए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झज्जर जेल से एक पुलिस वैन तीन बंदियों को विशेष सुरक्षा पहरे में लेकर पीजीआई पहुंची। इनमें निजामुल, मोहम्मद सैय्यद, तारीक मोहम्मद शामिल थे। इनमें से दो पीओके व एक पाक का रहने वाला बताया जा रहा है। यहां इन्हें मनोरोग विभाग में लाया गया।

बताया जा रहा है कि तीनों बंदी रात के समय सो नहीं पा रहे हैं। उनकी तबीयत व मानसिक स्थिति ठीक न होने के चलते यहां लाया गया। मनोरोग विभाग में एक वरिष्ठ चिकित्सक ने उनकी जांच कर दवा दी और वापस भेज दिया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में इन तीनों बंदियों को लेकर पुलिस दोपहर करीब एक बजे वापस लौट गई।
विज्ञापन


इसके बाद विभाग में इलाज के लिए आए मरीजों को राहत मिली। इस बीच मरीजों को इलाज के लिए ओपीडी से बाहर खड़े रह कर इंतजार करना पड़ा। दोपहर एक बजे बाद अपनी बारी आने पर मरीजों का इलाज शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें