फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में प्रशिक्षण सत्र 29 मार्च को

Tue, 26 Mar 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज 29 मार्च को डेवलपिंग सेल्फ कंपीटेंसिज एंड वर्क कल्चर विषय पर ट्रेनिंग सत्र का आयोजन करेगा। एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज के कोऑर्डिनेटर डॉ. अनार सिंह ढुल ने बताया कि कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा बतौर की-नोट स्पीकर इस ट्रेनिंग सत्र में शिरकत करेंगे। इस ट्रेनिंग सत्र में एमडीयू के विभिन्न कार्यालयों के प्रभारी और कर्मी, विभागों के कर्मी भाग लेंगे। यह कार्यक्रम एफडीसी भवन में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

एमडीयू ने गठित की आंतरिक शिकायत समिति
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने आंतरिक शिकायत समिति (इंटरनल कंप्लेंट्स) का गठन किया है। कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि केमिस्ट्री विभाग की प्रो. सपना गर्ग को आंतरिक शिकायत समिति का पीठासीन अधिकारी व इमसॉर के प्रो. प्रदीप अहलावत, बॉटनी विभाग की प्रो. विनीता हुड्डा, सहायक कुलसचिव संगीत शर्मा, लीगल सैल इंचार्ज सुभाष नरवाल, संबंधित विभागाध्यक्ष/कार्यालय प्रभारी, मंजू सिन्हा ट्रस्ट-धरोहर हमारी की मैनेजिंग ट्रस्टी भावना चौहान को तत्काल प्रभाव से तीन वर्ष के लिए सदस्य मनोनीत किया गया है। कुलसचिव प्रो. तनेजा ने बताया कि विद्यार्थियों से संबंधित मुद्दा होने पर इस समिति में कुलपति की ओर से नामित तीन विद्यार्थियों को बतौर सदस्य शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें