06-रोहतक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलोई में अभिभावक-अध्यापक बैठक में मौजूद अधिकारी।
रोहतक। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलोई में बुधवार को स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की ट्रेनिंग व अभिभावक-अध्यापक बैठक की गई। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए आने वाले बजट के कुशल उपयोग पर चर्चा की गई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी गीता देवी, अंजना नंदा, कृष्णा रंजन, एबीआरसी तरुणा उपस्थित रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी गीता ने बजट की समीक्षा करते हुए पारदर्शी और योजनाबद्ध तरीके से धनराशि के इस्तेमाल पर जोर दिया। एबीआरसी तरुणा ने एसएमसी सदस्यों को प्रोत्साहित किया गया व विद्यालय की विकास योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर सुषमा, निर्मल, सुनील, पूनम व शशिकांता भी मौजूद रहीं। संवाद