फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: यातायात प्रबंधक और नोडल अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में रबी खरीद सीजन 2024-25 को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के दृष्टिगत जिले की विभिन्न मंडियों में आवश्यक प्रबंधों की निगरानी के लिए यातायात प्रबंधक और नोडल अधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी किए है। जिले में एक अप्रैल 2024 से विभिन्न मंडियों में गेहूं, सरसों व अन्य फसलों की खरीद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार को लाखनमाजरा, सांघी और किलोई मंडी, महम के उप मंडलाधीश दलबीर फोगाट को महम एवं मदीना मंडी, रोहतक के उप मंडलाधीश आशीष कुमार को रोहतक, कलानौर एवं काहनौर मंडी तथा सांपला के उप मंडलाधीश सुभाष चंद्र जून को सांपला एवं हसनगढ़ मंडियों के लिए यातायात प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों की नियुक्ति रबी खरीद सीजन के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए समुचित व्यवस्था के दृष्टिगत की गई है। जिले में गेहूं खरीद कलानौर, काहनौर, किलोई, लाखनमाजरा, मदीना, महम, रोहतक, सांपला, सांघी, हसनगढ़ में और सरसों की खरीद रोहतक, महम, सांपला व कलानौर मंडी में की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें