फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सोशल साइट्स से नंबर लिया और कटे 41 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। थाना सदर क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी एक महिला को ऑनलाइन सामान वापस करना महंगा पड़ गया। सोशल साइट्स से लिया गया नंबर धोखेबाजों का निकला और उन्होंने 41 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की ओर से थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता उमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने कुछ सामान ऑनलाइन मंगाया था। वह गुणवत्ता में काफी कमजोर था। उसे वापस करने के लिए सोशल साइट्स से नंबर लिया। कॉल कनेक्ट नहीं हो पाई तो कुछ ही देर में ठगों की ओर से काॅल आ गई और उन्होंने झांसा देकर ठगों ने महिला के खाते से 41 हजार रुपये निकाल लिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें