रोहतक। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सत्यनिष्ठा शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो. दीपक गुप्ता ने अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से कार्य करने की शपथ दिलाई। सभी ने न रिश्वत लेने और न देने तथा अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया गया। साथ ही शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में जनहित को प्राथमिकता देने और विश्वविद्यालय परिसर में भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता अपनाने का आह्वान किया गया।