लाखन माजरा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में नशा मुक्ति समाज बनाने की शपथ लेते महिला प्रोफ
रोहतक। नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लाखन माजरा के राजकीय महिला महाविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी ने शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना व युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना है। महाविद्यालय प्राचार्य इंदु सपरा की अध्यक्षता में प्रतिभागियों ने समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। इसमें डॉ. अंजलि मान, डॉ. दीपिका, डॉ. भूमिका, डॉ. विनोद एवं डॉ. नीलम मौजूद रहीं।