रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग में बुधवार को विशेष व्याख्यान शृंखला का आयोजन किया गया। वारसॉ विश्वविद्यालय पोलैंड की प्रो. एग्निस्का विस्जनीवस्का और दिल्ली विश्वविद्यालय के ऑपरेशनल रिसर्च विभाग के प्रो. पीसी झा ने विद्यार्थियों को प्रमुख सांख्यिकीय अवधारणाओं के बारे में बताया। स्टैटिस्टिकल क्वालिटी कंट्रोल पर विशेष व्याख्यान दिया। विनिर्माण और सेवा उद्योगों में इसके महत्व पर जोर दिया। गेम थ्योरी के मूलभूत सिद्धांतों को पेश किया, जिसमें अर्थशास्त्र, व्यापार, राजनीति और देशों के बीच युद्ध में रणनीतिक निर्णय की महत्ता को दर्शाया गया। विशेष व्याख्यान में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ वक्ताओं के साथ बातचीत की और सांख्यिकीय मॉडल के अनुप्रयोग पर गहन स्पष्टता प्राप्त की। इस अवसर पर डाॅ. नवीन नांदल, डाॅ. राहुल, डाॅ. पूरन राठी समेत विभाग के शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।