17सीटीके22...परमार्थ सेवा समन्वय संगठन में आयोजित बाल संस्कार व सम्मान कार्यक्रम छात्रों को सम्
रोहतक। परमार्थ सेवा समन्वय संगठन में रविवार को बाल संस्कार एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोबिंद राम सिंघल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ और कृष्ण मित्तल ने मंच संचालन किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राधे श्याम रहे। पुष्पलता आहूजा ने बच्चों को अनुशासित एवं नियमबद्ध जीवन का महत्व समझाया। मुख्य अतिथि ने होनहार छात्रों एवं जरूरतमंद महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर कुलदीप मित्तल, पीएस गुप्ता, संजय गोयल, कोमल, टीना, आशू, हरि प्रकाश गुप्ता, संजय गोयल, कोमल, टीना, आशू मौजूद रहे। संवाद