फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पारस्परिक कौशल और सॉफ्ट स्किल के बारे में बताया

Sun, 02 Mar 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
01सीटीके41-एमडीयू के सेंटर फॉर मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी
विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी (सीएमबीटी) में मास्टर क्लास प्री-प्लेसमेंट सक्सेस योर गाइड टू कॅरिअर रेडीनेस शीर्षक से एक समृद्ध व प्रेरक कौशल विकास सत्र का आयोजन किया। रिसोर्स पर्सन रिया ने आज के प्रतिस्पर्धी नौकरी बाजार में आवश्यक संचार, नेतृत्व व पारस्परिक कौशल और सॉफ्ट स्किल विकसित करने के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि केवल तकनीकी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, विद्यार्थियों को संभावित नियोक्ताओं के सामने खड़े होने व अपने कॅरिअर में सफल होने के लिए मजबूत संचार और नेतृत्व कौशल भी विकसित करना चाहिए। रिया ने एक इंटरैक्टिव साक्षात्कार कौशल सत्र का नेतृत्व किया। इसमें छात्रों को साक्षात्कार के लिए कैसे तैयार किया जाए पर सलाह दी। सीएमबीटी के निदेशक डॉ. हरि मोहन ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें