07सीटीके39.. वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला में मौजूद शिक्षक। स्रोत:वि
रोहतक। वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सोमवार को प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में 7 दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। यह कार्यशाला एचएसएचईसी पंचकूला के सहयोग से आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों में व्यक्तित्व विकास और व्यावसायिक कुशलता को बढ़ावा देना है। डॉ. पूजा पसरिजा ने मंच का संचालन किया।
कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. तरुणा मल्होत्रा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. दिव्या मल्हान, डायरेक्टर कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल एमडीयू और विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय गुप्ता, प्रिंसिपल वैश्य कॉलेज, उपस्थित रहे। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. संदीप सुनेजा, एसोसिएट ट्रेनर महिंद्रा प्राइड क्लासरूम रहे। प्लेसमेंट सेल की संयोजिका डॉ. ज्योति आहूजा ने इस वर्ष के नए सत्र में शुरू किए गए मूल्य वर्धित पाठ्यक्रम के बारे में विद्यार्थियों को संक्षिप्त जानकारी दी। दिव्या मल्हान ने एक उदाहरण के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यवाहारिक शिष्टाचार के बारे में बताया। डॉ. संजय गुप्ता ने विद्यार्थियों को शिक्षक के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया एवं जीवन कौशलों के विकास पर प्रकाश डाला। डॉ. तरुणा मल्होत्रा ने कहा कि जीत लो हर लम्हा, बीत जाने से पहले, लौटकर यादें आती हैं, वक्त नहीं। कार्यशाला के दूसरे सत्र में डॉ. संदीप सुनेजा ने संप्रेषण कौशल एवं साक्षात्कार कौशल के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।