फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चौथे चरण की मेरिट सूची में नाम दर्ज कराने वालों के पास प्रवेश का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कॉलेजों के साथ आईटीआई (राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में भी दाखिला प्रक्रिया जोरों पर है। आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए चौथे चरण की मेरिट सूची में नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों के पास प्रवेश के लिए सोमवार शाम तक का समय है। प्रवेश प्रक्रिया के चलते रविवार को अवकाश के बावजूद संस्थान खुला रहा। तकनीकी शिक्षा विभाग ने चौथे चरण की मेरिट सूची 30 जुलाई को जारी की गई थी।
विज्ञापन

आईटीआई की विभिन्न ट्रेड में 197 सीटें रिक्त हैं। इसमें से एनसी वीटी में 186 व एसटी वीटी में 11 सीटें रिक्त हैं। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। संस्थान में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह बना हुआ है। रविवार को अवकाश के बावजूद संस्थान खुला रहा। यहां कर्मचारी मौजूद रहे। इसके चलते अवकाश के दिन भी संस्थान परिसर में विद्यार्थियों का आवागम बना रहा।
आईटीआई की वर्ग अनुदेशक कृष्णा राणा ने बताया कि चौथे चरण की सूची पर सोमवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक दाखिले होंगे। रिक्त सीट बचने पर सात अगस्त को ओपन काउंसलिंग की जाएगी। इसकी सूचना सभी विद्यार्थियों को दे दी जाएगी। आईटीआई में कुल 540 सीट है। इसमें से एनसी वीटी की 492 सीटों में से 306 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। एसटी वीटी की 48 सीटों में से 37 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। आईटीआई में कुल 22 ट्रेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिक्त सीट का ब्योरा
ट्रेड कुल सीट रिक्त सीट
इलेक्ट्रीशियन 24 06
वायर मैन 24 07
आर एस सी 24 07
इलेक्ट्रानिक्स 24 04
टी पी एस 24 01
कोपा 48 02
एचएसआई 24 09
जियोथ्रेपी 24 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें