रोहतक। प्रदेश के बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 10वीं पास विद्यार्थी तीन जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। जिले की छोटूराम बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में कुल 6 ट्रेड और 342 सीटें हैं। इन पर अबतक 550 आवेदन आ चुके हैं। प्रथम काउंसिलिंग 10 से 15 जुलाई तक चलेगी। 23 से 26 जुलाई तक दूसरी काउंसिलिंग होगी। पहली काउंसिलिंग के आवेदकों को 17 से 21 जुलाई तक संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। दूसरी काउंसिलिंग के आवेदकों को 29 जुलाई से एक अगस्त तक संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। संवाद