रोहतक। इंदिरा कॉलोनी स्थित पुलिस चौकी में एमटीएफसी संस्कार केंद्र खोला जा रहा है। इसका उद्घाटन डीएसपी रवि खुंडिया 23 जून रविवार सुबह 10ः30 बजे किया जाएगा। संस्था प्रधान नरेश ढल ने बताया कि वह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। 11 फरवरी 2024 को रैनकपुरा स्थित एमटीएफसी संस्कार केंद्र का दौरा किया गया था। वहां बच्चों में आए बदलाव को देखकर ही यह कदम आगे बढ़ाया गया। पुलिस प्रशासन के सामूहिक सहयोग और संस्था के स्वयंसेवकों की ओर से की गई मेहनत का ही परिणाम है कि पुलिस प्रशासन की ओर से प्रदान की गई पुलिस चौकी में एमटीएफसी संस्कार केंद्र खोला जा रहा है।