फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आज और कल उल्टी झाड़ू के साथ काले झंडे लेकर प्रदर्शन करेंगे सफाईकर्मी

विज्ञापन
11सीटीके13..बैठक करते नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। नगरपालिका कर्मचारी संघ की ओर से सात अगस्त को हुए समझौते की कार्रवाई रिपोर्ट जारी न होने से नाराज सफाई कर्मचारी सोमवार व मंगलवार को प्रदेशस्तर पर उल्टा झाड़ू कर काले झंडे लेकर प्रदर्शन करेंगे। 14 अगस्त को फायर विभाग के निदेशक की ओर से जारी पत्र की प्रतियां जलाई जाएंगी। फिर भी सरकार नहीं मानी तो 20 अगस्त को मशाल जुलूस निकालकर 21 व 22 अगस्त को प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी। रविवार को रोहतक में हुई प्रदेशस्तरीय बैठक में नगरपालिका कर्मचारी संघ ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

सुखपुरा चौक के नजदीक कर्मचारी भवन में संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व महासचिव मांगेराम तेघरा ने कहा कि मांगों को लेकर सात अगस्त को निकाय मंत्री सुभाष सुधा के साथ बैठक हुई थी। 10 अगस्त तक मंत्री की तरफ से कार्रवाई रिपोर्ट जारी नहीं की गई। इसलिए नगरपालिका कर्मचारी संघ ने आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया है।
बैठक में इन मांगों पर बनी थी सहमति
सरकार नो वर्क-नो पे का पत्र वापस लेने, गुरुग्राम के 26 सफाई कर्मचारी नेताओं को टर्मिनेशन की तिथि से बहाल करने, गुरुग्राम के 3480 छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों की बहाली, 311 एप व स्वच्छता मित्रा एप को रिजॉल करने, ठेका प्रथा में लगे कर्मचारियों का वेतन निर्धारण करने, पालिका, परिषद, निगमों के कर्मचारियों को भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पक्का करने के 8 फरवरी 2023 को जारी पत्र में संशोधन कर निगम आयुक्त व पालिका परिषद जिला उपायुक्तों को नियुक्ति कमेटी का चेयरमैन बनाने, पहले से लगे अनुबंधित सफाई कर्मचारियों व सीवरमैन को नियमित करने, 2023 के बाद रिक्त हुए सभी पदों को भी इसमें शामिल करने का निर्णय लेने व अन्य मांगों पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन

बैठक में नगरपालिका कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुषामड़, राज्य उप प्रधान राजेंद्र सिन्द, राजेश बागड़ी, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह संगेलियां, उप महासचिव सुनील कुमार चंडालिया, सचिव शारदा देवी, परषोतम दानव, मनोज अठवाल, बिशन, अनूप वाल्मीकि, राजपाल, वीरभान बिड़लान, सुभाष गुज्जर, जयप्रकाश, और फायर विभाग के नेता गुलशन भारद्वाज, सतवीर सारण, विजय शर्मा, देविन्दर लोहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें