22 एमडीयू में टीका राम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की टीम को सम्मानित करती खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीव
फोटो- 22
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालय महिला रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। टीका राम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। एमकेजेके, रोहतक की टीम द्वितीय स्थान पर रही जबकि राजकीय महाविद्यालय, महम ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विश्वविद्यालय की खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं में खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।