07jjrp09- झज्जर। खेड़ी जट स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। स्त्रोत- स्कूल
झज्जर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी जट में इको क्लब के अंतर्गत टिफिन प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रतियोगिता में दो ग्रुप बनाए गए, जिसमें नौवीं से बारहवीं व छठीं से आठवीं तक के दो ग्रुप बनाए गए। सभी बच्चों को टिफिन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मोटिवेट किया गया। बच्चे संतुलित भोजन, मौसमी भोजन, मीठा भोजन और तरह-तरह के पकवान बनाकर लाए। इसमें नौवीं से बारहवीं में तक की कक्षा में स्नेह ने पहला, अंजली व सीमा ने दूसरा व पूर्णिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, छठी से आठवीं तक की कक्षा में जानवी ने पहला, टीना ने दूसरा व मानवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।