06सीटीके01...सेक्टर 14 ओमेक्स जी ब्लॉक बेरी रोड बहादुरगढ़ में पौधरोपण करते पर्यावरण मित्र टीम थ
रोहतक। थुराना वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने मिशन ग्रीन के तहत पौधे लगाने की शुरुआत की है। टीम ने सेक्टर-14 ओमेक्स जी ब्लॉक बेरी रोड बहादुरगढ़ में 100 पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। दरख्त फाउंडेशन की नर्सरी से पौधे लेकर महावीर की देखरेख में अभियान को आगे बढ़ाया व पृथ्वी बचाओ पौधे लगाओ के नारे लगाए। मौके पर नवीन, जसमेर मास्टर, रविंद्र हुड्डा, संदीप पानू डीपी, विकास राठी, प्रिंस, परवीन मोखरा, दरवेश मलिक, दैनिक, नायरा अदिति, सानवी, चैनी, रुद्रा, प्रियव्रत, विनायक, रियान उपस्थित रहे। संवाद