फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलिंगा के तीन युवक गिरफ्तार, बाइक चोरी की सात वारदात का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने भिवानी जिले के गांव कलिंगा के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी सुनील, विशाल व शिवा उर्फ कालिया ने सात बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस बाइक बरामद करने में कामयाब रही।
विज्ञापन

एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) स्टाफ के प्रभारी एसआई गोर्धन सिंह ने बताया कि झज्जर जिले के गांव डीघल हाल विजय नगर भागवत चौक निवासी संजीत ने 16 जुलाई को शिकायत दी थी कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भिवानी रोड की तरफ घूमने के लिये गया हुआ था। मोटरसाइकिल को टायरों की दुकान के सामने खड़ा कर दिया। अज्ञात युवक पीछे से बाइक चुराकर ले गए।
जांच के बाद एवीटी स्टाफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए भिवानी जिले के गांव कलिंगा निवासी सुनील, विशाल व शिवा उर्फ कालिया को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने बाइक चोरी की छह वारदात और अंजाम दी हैं। इसमें पीजीआईएमएस थाना एरिया से दो, शिवाजी कॉलोनी, शहर रोहतक, अर्बन एस्टेट, बहुअकबरपुर व कलानौर थाना क्षेत्र से एक-एक बाइक चोरी की है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी सुनील के खिलाफ लड़ाई-झगड़े के पांच-छह केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वारदात का हुआ खुलासा
- 17 अप्रैल : बहुअकबरपुर के पास नहर के पास खराब पड़ी बाइक चुराई।
-16 जून : पीजीआईएमएस के बाहर से बाइक चोरी की।
- 22 जून : हिसार रोड बांगर सिनेमा के पास से बाइक चुराई।
-21 अगस्त : राजीव गांधी स्टेडियम के पास से बुलेट मोटरसाइकिल चुराई।
- 02 सितंबर : न्यू ओपीडी रणबीर सिंह के सामने से बाइक चुराई।
-13 सितंबर : बसाना रोड के पास स्थित खेतों के पास खड़ी बाइक चुराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें