10सीटीके50...75 हजार रुपये चोरी के आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार। स्राेत:पुलिस
रोहतक। बेरी-कलानौर रोड पर मसूदपुर गांव के बीच तोशाम के कैंटर के डेशबोर्ड से 75 हजार रुपये चुराने के आरोप में पुलिस ने झज्जर की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शनिवार को आरोपी झज्जर जिले की किला कॉलोनी निवासी कविता, सुमन व संतोष को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
कलानौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि छपार रांगड़ान गांव निवासी दिनेश ने बताया वह ड्राइवरी का काम करता है। 20 जनवरी को तोशाम से लकड़ी भरकर गुरुग्राम गया था। वापस आते समय मसुदपुर गांव के बीच एक गाड़ी ने ओवरटेक किया और मारपीट कर डेशबोर्ड से 75 हजार की नकदी निकाल कर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि कैंटर चालक दिनेश ने महम बेरी रोड के पास तीन महिलाओं को लिफ्ट दी थी। गाड़ी में बैठने के बाद तीनों महिलाओं ने डेशबोर्ड से पैसे निकाल लिए और नीचे उतर गई। चालक को इसकी भनक नहीं लगी। ऐसे में केस में रुपये लूटने की धारा हटाकर चोरी की धारा जोड़ी गई।